Current Date

फर्जी सचिवालय पास और हुटर लगी कार सवार युवकों को पुलिस से रौब झाड़ना पड़ा भारी: चंदौली पुलिस ने निकाली हेकड़ी, आधी रात हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा….

|
Published on: 23 December 2025, 1:35 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटीआर ब्रिज पर सोमवार देर रात करीब दो बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब विधायक लिखा सचिवालय पास स्टिकर और हुटर लगी लग्जरी कार में सवार चार युवक पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) से उलझ गए. मामला इतना बढ़ा कि सड़क पर करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई.

फर्जी पास और हुटर लगी कार —

बताया जा रहा है कि अलीनगर की ओर से दो पीआरवी रात्रि गश्त करते हुए मुगलसराय कोतवाली की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान अत्यधिक कोहरे के कारण वाराणसी की ओर से आ रही कार सवार युवकों ने पीआरवी चालक से बहस शुरू कर दी और खुद को प्रभावशाली बताते हुए रौब झाड़ने लगे. विवाद बढ़ता देख मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज तिवारी और रेलवे चौकी प्रभारी अजय कुमार भी पहुंचे, लेकिन नशे में धुत युवक उनसे भी उलझते रहे. जांच के दौरान पुलिस ने कार पर लगे सचिवालय पास स्टिकर और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की, जिसमें सब कुछ फर्जी पाया गया. इसके बाद पुलिस सभी युवकों को वाहन सहित मुगलसराय कोतवाली ले आई. पुलिस ने कार को सीज करते हुए चारों युवकों का चालान कर दिया.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों में प्रसन्न दीप सिंह उर्फ गोलू निवासी गोधन आवास थाना अलीनगर, कार्तिक चंद्र कपूर निवासी वार्ड नंबर 3 थाना अलीनगर, प्रेम चौधरी निवासी लोको कॉलोनी अलीनगर तथा वाहन चालक सत्येंद्र पटेल निवासी मुगलचक थाना अलीनगर शामिल हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!