Current Date

Chandauli News: लतीफशाह से लौट रहे युवक की नहर में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 19 July 2026, 2:00 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के राइट कर्मनाशा नहर गोविंदीपुर रजवाहा स्थित पड़रिया पुल के पास रविवार दोपहर को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, भूसीकृत पूर्वपुरवां गांव के रहने वाले शुभम प्रजापति (29) रविवार को अपने दोस्तों के साथ लतीफशाह पिकनिक मनाने गया था. लौटते समय सभी लोग पड़रिया पुल के पास राइट कर्मनाशा नहर पर रुके. वहां कई लोगों को स्नान करते देख शुभम भी नहर में नहाने उतर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों ने बताया कि शुभम पेशे से बाइक मिस्त्री था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!