Current Date

Chandauli News: चंदौली में सड़क हादसे में घायल युवक की ट्रामा सेंटर में मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज; अलीनगर पुलिस जांच में जुटी

|
Published on: 26 November 2026, 5:29 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली पुल का है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के मुताबिक , वाराणसी के असनाइगंज निवासी योगेश चन्द्र ने बताया कि 20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे उनका छोटा भाई विकास गुप्ता (30 वर्ष) अपनी बाइक से रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यालय जा रहा था. इसी दौरान सिंधीताली पुल पर एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

घायल विकास को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर अलीनगर पुलिस ने 25 नवंबर को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस दुर्घटना के संबंध में जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगला लेख

Chandauli News: मौत बनकर सड़क पर खड़ी थी ट्रक! मुंबई से नौकरी कर घर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, सवारियों से भरा ऑटो पीछे से ट्रक में घुसा, चार घायल; मुगलसराय-पड़ाव मार्ग पर खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई कब?

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के काफिले में टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि, पुलिस को अब तक नहीं मिली तहरीर

Chandauli News: नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार युवकों का तांडव! BJP विधायक सुशील सिंह की गाड़ी समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे विधायक; हादसे में चार युवक गंभीर घायल

Chandauli News: कंदवा थाने की कमान संभालने के पांच महीने बाद ही प्रभारी विनोद कुमार अंचल पर गिरी गाज, एसपी आकाश पटेल ने किया लाइन हाजिर; शिकायतों और कार्यशैली को लेकर हुई जांच के बाद कार्रवाई

Chandauli News: जगदीश सराय के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी की मौत के छह साल बाद अब युवक ने भी तोड़ा दम

Ghazipur Crime :गाजीपुर पुलिस का 24 घंटे में शानदार गुडवर्क, हत्या के मामले में सभी 8 आरोपी हिरासत में; एसपी विनय कुमार सिंह की हो रही सराहना

error: Content is protected !!