Current Date

Chandauli News: अलीनगर के कुछमन में सड़क हादसे में युवक की मौत: रेलवे ट्रैक स्लीपर से टकराई बाइक, पटरी पर सिर के बल गिरा युवक, हुईं मौत, दूसरा गंभीर

|
Published on: 28 April 2026, 5:33 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र में कुछमन गांव के पास सोमवार की रात करीब 9:30 बजे रेलवे ट्रैक पर युवक की बाइक ट्रैक के स्लीपर से टकरा गई. जिससे युवक सिर के बल पटरी पर गिर गया. हादसे में बाइक चला रहें युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. वही पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको तत्काल लोगों ने सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल मे जुटी है.

मृतक की पहचान सकलडीहा कोतवाली के तेंदूईपुर गांव निवासी विशाल राजभर (18) पुत्र कमलेश राजभर के रूप में हुईं. दूसरे घायल युवक का नाम विष्णु बताया गया. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार अपने घर से मुगलसराय की तरफ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे. कुचमन रेलवे फाटक के पास मोड़ पर बाइक असंतुलित हो गई और रेल पटरी के स्लीपर से जा टकराई.
हादसे में विशाल और विष्णु दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत एंबुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने विशाल की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया.
विष्णु सोनकर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!