Current Date

पोखरे से विदेशी पक्षियों का शिकार करने वाले शिकारी को ग्रामीणों ने पकड़ा: डायल 112 को दी सूचना, शिकारी सहित मृत पक्षियों को कोतवाली ले गई पुलिस

|
Published on: 18 December 2025, 4:18 am IST
Subscribe

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना (भीखपुर) स्थित एक पोखर में कलरव कर रहे प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहा एक शिकारी को गुरुवार की अल-सुबह ग्रामीणों ने दबोच लिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस कर्मियों को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकारी को पकड़ लिया. उसके पास से 19 मृत प्रवासी पक्षी बरामद हुए. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. हर साल सर्दी के मौसम साइेबेरिया से हजारों किमी की यात्रा कर साइबेरियन पक्षी गंगा नदी में आसपास के पोखरों में पहुंचते है. इससे गंगा नदी और पोखरे की सुदंरता और बढ़ जाती है. इन पक्षियों का संरक्षण भी किया जाता है. कुछ दिन पहले ही यह मेहमान पक्षी इस इलाको में पहुंचे थे. शिकारियों की इन पक्षियों पर नजर बनी हुई थी. भीखपुर गांव के पोखर में गुरुवार को एक शिकारी ने पोखरे में कलरव कर रहे साइबेरियन पक्षियों का शिकार कर रहा था कि ग्रामीणों ने इसे दबोच लिया. और पुलिस को सूचना दे दी.

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में अपना नाम राजा पुत्र राजेश्वर थाना धानापुर वार्ड -7 का निवासी बताया. उसके पास शिकार किए गए 19 मृत पक्षी भी बरामद हुए. मृत पक्षियों के बारे में कोतवाल ने बताया यह पनडुब्बी प्रजापति की है. पुलिस पकड़े गए शिकारी से पूछताछ कर रही है. इन इलाकों में पहले भी कई बार साइबेरियन पक्षियों के शिकारियों को पकड़ा जा चुका है. इसके बावजूद शिकार पर रोक नहीं लग पा रही है.

अगला लेख

चंदौली में 33 हजार वोल्ट के करंट से लाइनमैन की मौत: घर में मचा कोहराम, गलत‌ शटडाउन बना घटना का कारण

चंदौली में 33 हजार वोल्ट के करंट से लाइनमैन की मौत: घर में मचा कोहराम, गलत‌ शटडाउन बना घटना का कारण

कफ सिरप कनेक्शन में बड़ा एक्शन, सिंडिकेट से जुड़े सपा नेता अमित यादव को STF लखनऊ ने पकड़ा. कोडीन रैकेट में सामने आयेगा सियासी कनेक्शन?

कफ सिरप कनेक्शन में बड़ा एक्शन, सिंडिकेट से जुड़े सपा नेता अमित यादव को STF लखनऊ ने पकड़ा. कोडीन रैकेट में सामने आयेगा सियासी कनेक्शन?

गंगा पार रेती पर नाविकों और घोड़ा-ऊंट संचालकों के बीच मारपीट, मुगलसराय कोतवाली में छह नामजद समेत 22 अज्ञात पर केस दर्ज

गंगा पार रेती पर नाविकों और घोड़ा-ऊंट संचालकों के बीच मारपीट, मुगलसराय कोतवाली में छह नामजद समेत 22 अज्ञात पर केस दर्ज

मुग़लसराय क़े डीलक्स शौचालय क़े पास 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला, शिनाख्त की कोशिश जारी

मुग़लसराय क़े डीलक्स शौचालय क़े पास 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला, शिनाख्त की कोशिश जारी

चंदौली में तेज रफ्तार बाइक सवार दीवार से टकराए: एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, सकलडीहा सीएससी केंद्र से जिला अस्पताल रेफर

चंदौली में तेज रफ्तार बाइक सवार दीवार से टकराए: एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, सकलडीहा सीएससी केंद्र से जिला अस्पताल रेफर

शहीद अवधेश यादव की स्मृति में बहादुरपुर में कुश्ती दंगल का आयोजन, जुटेंगे प्रदेश भर से पहलवान

शहीद अवधेश यादव की स्मृति में बहादुरपुर में कुश्ती दंगल का आयोजन, जुटेंगे प्रदेश भर से पहलवान
error: Content is protected !!