Current Date

Chandauli News : मुगलसराय रेलवे इंडियन गैस कोऑपरेटिव के पास लावारिस बाइक मिली: जांच में जुटी पुलिस, कई एंगल से हो रही पड़ताल

|
Published on: 14 December 2025, 4:59 am IST
Subscribe

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी चौकी अंतर्गत इंडियन गैस कोऑपरेटिव के समीप रविवार की सुबह एक लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप मच गया. सड़क किनारे दीवाल के पास गिरी बाइक को देखकर राहगीर पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी सतर्क हो गई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक की तलाशी ली, UP 65 EP 2621 हीरो एच एफ नंबर की डीलक्स काला रंग की बाइक है. तलाशी के दौरान उसमें न तो कोई मोबाइल फोन मिला और न ही पहचान संबंधी कोई दस्तावेज. बाइक के टूल बॉक्स भी खुले हुए थे, जिससे पुलिस को संदेह है कि कोई व्यक्ति जल्दबाजी में कुछ निकालकर वहां से फरार हुआ है. जांच के दौरान, पुलिस को पास घसीटने जैसे निशान भी मिले हैं. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाइक किसी दुर्घटना के बाद किसी ने उसे खींचकर किनारे कर दिया होगा.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग से अक्सर रात के समय चोरी, शराब तस्करी से जुड़े लोग घूमते हैं. ऐसे में यह भी संभावना है कि यह बाइक किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल लोगों की हो और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इसे यहां छोड़ दिया गया हो. हालांकि, अभी तक कोई व्यक्ति या कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस बाइक के मालिक की पहचान करने में जुटी है. बाइक की नंबर प्लेट से जानकारी जुटा जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मालिक की पहचान कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!