Current Date

Chandauli News: डीडीयू स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी: प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गिरी महिला, लोको पायलट की सतर्कता से बची जान

|
Published on: 25 June 2026, 6:39 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बृहस्पतिवार की शाम  एक बड़ा हादसा टल गया. दून एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में एक महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोको पायलट की तत्परता और यात्रियों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रवाना होने लगी थी. ट्रेन के चलने के बाद करीब 56 वर्षीय एक महिला दौड़कर कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच बने गैप में गिर पड़ी. महिला को गिरता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दिया. ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हादसे में महिला को पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन चलने के बाद उसमें चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें. थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है. स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी लोको पायलट की सतर्कता की सराहना की, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.

अगला लेख

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम
error: Content is protected !!