Current Date

Chandauli News: चंदौली में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इकलौते पुत्र की मौत, मां का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

|
Published on: 23 June 2026, 2:21 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 के सर्विस रोड पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल में भीषण रूप से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. राहगीरों ने सड़क पर गंभीर रूप से घायल महिला को देख कर एंबुलेंस को फोन किय. कुछ देर बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया, जहां से उसका इलाज चल रहा है. मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, जसुरी गांव के रहने वाले अभिषेक तिवारी (23) अपनी मां मनोरमा देवी (55) को लेकर बाइक से चंदौली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-19 के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मारते हुए भाग निकला. हादसे के बाद घटनास्थल पर ही बाइक चला रहे अभिषेक की मौत हो गई. राखी रंगीली पुलिस को सूचना दी मौके को पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. मृतक अभिषेक तिवारी घर का इकलौता चिराग था. उसकी मौत की सूचना के गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी से उसकी पहचान की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम
error: Content is protected !!