Current Date

Chandauli News: गंगा नदी में डूबे किशोर का नहीं चला पता: कुंडा में 4 दिन तक चला रेस्क्यू, NDRF ने रोका सर्च ऑपरेशन, स्थानीय गोताखोर करेंगे तलाश

|
Published on: 18 June 2026, 6:55 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शिवाला चौकी अंतर्गत कुंडा गांव के समीप बीते 12 जून को ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया है. डूबे किशोर का साइकिल, टोपी और कपड़े गंगा घाट पर मौजूद थे. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोर की डूबने की आशंका पर आसपास के गोताखोरों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया. सोशल मीडिया के माध्यम डूबे किशोर की पहचान करवाई. कुछ घंटे बाद किशोर की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी निवासी जमील अहमद का पुत्र मोहम्मद शाहिल (17) के रूप में हुई. आशंका जताई गई कि शाहिल साइकिल से कुंडा गांव स्थित गंगा नदी सुबह नहाने गया था. पानी के तेज बहाव के कारण वह डूब गया. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की गंगा किनारे एक साइकिल, कपड़ा और टोपी पड़ा हैं. पहले दिन स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की गई.

डूबे किशोर की तलाश करती NDRF टीम —

अगले दिन वाराणसी से NDRF की टीम को बुलाया गया. टीम ने बुधवार तक गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में गहन तलाश की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका.

इस संबंध में शिवाला चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने बताया कि चार दिन के लगातार प्रयास के बाद NDRF ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया है. अब स्थानीय गोताखोर रोजाना क्षेत्र का भ्रमण कर किशोर की तलाश करेंगे. पुलिस के अनुसार किशोर के परिवार ने रेस्क्यू ऑपरेशन से संतोष जताया है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: मोबाइल की लोकेशन और मैसेज में छिपे दोहरे हत्याकांड के राज! जमीन विवाद में बहनोई पर शक, वारदात से पहले पत्नी को सागर ने बताई थी स्थिति

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!

Chandauli Crime: VDA कॉलोनी में खौफनाक मंजर! चार दिन तक कमरे में सड़ती रही 58 वर्षीय महिला की लाश, बदबू उठी तो मचा हड़कंप; मौत का रहस्य गहराया!

Chandauli Crime:चंदौली डबल मर्डर: दो इकलौते बेटों की हत्या से उजड़े परिवार, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव, क्राइम ब्रांच और धीना पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

Chandauli Crime:चंदौली डबल मर्डर: दो इकलौते बेटों की हत्या से उजड़े परिवार, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव, क्राइम ब्रांच और धीना पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी

Chandauli News: मुगलसराय: दो दिन से लापता व्यापारी राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया सकुशल घर लौटे, बिजनेस में निवेश की चर्चा के बीच सामने आई नई बात

Chandauli News: मुगलसराय: दो दिन से लापता व्यापारी राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया सकुशल घर लौटे, बिजनेस में निवेश की चर्चा के बीच सामने आई नई बात

चंदौली डबल मर्डर: डेढ़गांवा में मिले दोनों युवकों के शवों की हुई पहचान, जमीन-जायदाद के विवाद में हत्या की आशंका; कानपुर से वाराणसी निकले थे जिगरी दोस्त सिद्धार्थ और सागर, कल दो शव मिलने से मची थी सनसनी

error: Content is protected !!