Current Date

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

|
Published on: 2 June 2026, 2:54 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में कैलाशपुरी मॉडल शाप के सामने शराब के नशे धुत एक अधेड़ द्वारा चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बकाया पैसा मांगने को लेकर उपजे विवाद के कारण चाकू मारकर एक अधेड़ व्यक्ति को सोमवार की देर रात को घायल कर दिया गया. गंभीर को इलाज के लिए जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. जहाँ उसका उपचार चल रहा है. घायल अधेड़ की पहचान मुनक्का प्रसाद गुप्ता (54) निवासी महमुदपुर थाना मुगलसराय के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी अधेड़ विजय गिरी को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी रविनगर मोड़ का रहने वाला विजय गिरी (64) पुत्र गौरी शंकर गिरी मुनक्का का विजय गिरी के पास 60 रुपया बकाया था. जिसको लेकर मुनक्का प्रसाद गुप्ता ने विजय गिरी को टोका की पैसा दे दो टो कहां की बकाया पैसा बाद में दे दूंगा. तभी दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान विजय गिरी ने चाकू से मुनक्का प्रसाद गुप्ता पर हमला कर दिया. इस घटना में मुनक्का प्रसाद गुप्ता के चेहरे और सिर पर चाकू लगी है. इस संबंध में पीडीडीयू क्षेत्राधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल की स्थिति सामान्य है और खतरे से बाहर हैं.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!