Current Date

Chandauli News: चंदौली के कर्मनाशा नदी में विशाल मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, तटीय इलाकों में दहशत

|
Published on: 24 July 2026, 4:56 am IST
Subscribe
ads

चंदौली- जिले के जनपद के कदंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहनी ब्लॉक के चारी गांव के पास कर्मनाशा नदी में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मगरमच्छ को देखने के लिए नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

बताया जा रहा है कि बरसात के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ तटीय क्षेत्रों के करीब दिखाई दे रहा है. इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों को नदी के पास न जाने की सलाह दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में नदी में जंगली जीवों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए प्रशासन और वन विभाग को मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. ग्रामीणों ने लोगों से भी अपील की है कि बिना आवश्यकता नदी किनारे न जाएं और मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें. फिलहाल पूरे क्षेत्र में मगरमच्छ की चर्चा का विषय बनी हुई है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!