Current Date

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी: जलीलपुर-नीबूपुर के बीच मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

|
Published on: 1 June 2026, 7:22 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जलीलपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू किया, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। जलीलपुर गांव के सामने तथा नीबूपुर क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 763/2 के निकट करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया महिला की गर्दन ट्रेन की चपेट में आने से कटी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है। साथ ही आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!