Current Date

चंदौली में खौफनाक मामला : पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति का ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज, शक बना मौत की वजह

|
Published on: 15 December 2025, 8:02 am IST
Subscribe

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव में पत्नी का अवैध संबंध की आशंका को लेकर पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया ।जहां पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति का हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार बसनी गांव निवासी मोनिका (24) और उसके पति रोहित कुमार (27) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. स्थानी लोगों के अनुसार रोहित नशे का आदी था और अक्सर शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद पत्नी से झगड़ता था. पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था, जिससे घर का माहौल बेहद खराब हो गया था. रविवार की रात विषक पदार्थ (रोहित सल्फास की टिकिया) लेकर घर पहुंचा. पहले उसने खाना खाया और फिर सल्फास की टिकिया को शहद में मिलाकर अपनी पत्नी मोनिका को खिला दिया. इसके बाद उसने खुद भी वही सल्फास मिला शहद खा लिया. कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो घर के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई वहीं पति का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया मृतक मोनिका के शव को कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!