Current Date

Chandauli News: रक्षाबंधन पर मुगलसराय-पड़ाव जाम से कराहता रहा, अचानक सड़क पर उतरे SP; करकट में बैठे मिले यातायात प्रभारी, फटकार के साथ मांगा स्पष्टीकरण

|
Published on: 29 August 2026, 5:40 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—रक्षाबंधन के दिन जिले में यातायात व्यवस्था की पोल उस समय खुलती नजर आई, जब चंदौली पुलिस कप्तान आकाश पटेल अचानक सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े. मुगलसराय कस्बा और पड़ाव चौराहे पर वाहनों की भारी भीड़ के कारण यातायात रेंगता नजर आया. इसी दौरान SP पड़ाव चौराहे पर पहुंचे तो वहां तैनात यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश यादव मौके पर नजर नहीं आए.

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के चलते मुगलसराय से लेकर पड़ाव चौराहे तक वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया था. सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं और लोगों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पुलिस कप्तान खुद सड़क पर उतरकर स्थिति का जायजा लेते नजर आए.

मुगलसराय कस्बे में व्यवस्था देखने के बाद SP आकाश पटेल पड़ाव चौराहे पर पहुंचे. यहां यातायात प्रभारी के मौके पर मौजूद नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई. जानकारी के अनुसार यातायात प्रभारी सड़क और चौराहे पर यातायात संभालने के बजाय करकट में बैठे मिले. इस पर SP ने यातायात प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए.

SP ने कराई GD में शिकायती तस्करा —

मामले को लेकर पुलिस कप्तान आकाश पटेल ने बताया कि यातायात प्रभारी के संबंध में मुगलसराय कोतवाली की जीडी में शिकायती तस्करा अंकित कराया गया है. उन्होंने कहा कि यदि संबंधित अधिकारी की ओर से दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके खिलाफ अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी.

रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यातायात का दबाव पहले से बढ़ा हुआ था. ऐसे में पुलिस कप्तान का खुद सड़क पर उतरना और यातायात व्यवस्था संभालना जहां पुलिस महकमे की सक्रियता को दर्शाता है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर मौजूद नहीं मिलने से ड्यूटी को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!