Current Date

Chandauli News: बाइक की मांग पर टूटी शादी, बारात आने से पहले दूल्हा पक्ष ने किया इंकार: दहेज मांगने और आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने अलीनगर थाने में दी तहरीर

|
Published on: 5 June 2026, 9:40 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी टूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बारात आने से ठीक पहले दूल्हा पक्ष ने मोटरसाइकिल की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया गया। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक शादी टूट जाने का मामला प्रकाश में आया है। बिहार के करजी निवासी अब्दुल हक अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह अलीनगर क्षेत्र के आलूमिल नई बस्ती निवासी तौसीफ अहमद के साथ तय किया था। शादी की तिथि 5 जून 2026 निर्धारित थी और बारात के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। रिश्तेदार और मेहमान भी घर पहुंच चुके थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि रिश्ता तय करते समय लड़का पक्ष ने दहेज नहीं लेने की बात कही थी, लेकिन बाद में नकद रुपये की मांग की गई। परिवार ने मांग के अनुसार करीब 2.25 लाख रुपये देने के साथ ही पलंग, अलमारी, बड़ा बक्सा, श्रृंगारदान समेत अन्य घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया। आरोप है कि बारात आने से ठीक पहले दूल्हे की ओर से मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग रख दी गई। जब लड़की पक्ष ने तत्काल बाइक देने में असमर्थता जताई तो दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इंकार कर दिया। इससे शादी समारोह रुक गया और परिवार को सामाजिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
तहरीर में शादी तय कराने वाले मध्यस्थ मंजूर अंसारी पर भी रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि मध्यस्थ ने 50 हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से 20 हजार रुपये पहले ही ले चुका है। पीड़ित परिवार का कहना है कि टेंट, भोजन, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की गई बड़ी रकम भी व्यर्थ हो गई। मामले में दहेज मांगने, आर्थिक धोखाधड़ी करने और शादी से इंकार कर मानसिक व आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप लगाते हुए अलीनगर थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस से पूरे मामले की जांच कर रही है।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!