Current Date

Chandauli News: एसपी आकाश पटेल का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार निरीक्षक समेत सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

|
Published on: 18 July 2026, 3:51 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने चार निरीक्षकों एवं सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय को पुलिस कार्यालय से वाचक पुलिस अधीक्षक, बृजेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना अलीनगर, राज कुमार को पुलिस कार्यालय से साइबर थाना तथा दयाराम गौतम को अतिरिक्त निरीक्षक थाना अलीनगर से विवेचना सेल, अपराध शाखा भेजा गया है।

वहीं उप निरीक्षकों में बलवीर सिंह यादव को यूपी-112 से थाना सैयदराजा, सुजीत कुमार सिंह को थाना नौगढ़ से थाना बलुआ, योगेन्द्र नाथ यादव को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर, संतोष कुमार तिवारी को थाना सैयदराजा में वरिष्ठ उप निरीक्षक, रामबाबू शुक्ल को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा, आलोक कुमार राय को चकरघट्टा से संबद्ध मॉनिटरिंग सेल में ही नियमित तैनाती तथा धनश्याम वर्मा को थाना चकरघट्टा से संबद्धता समाप्त कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

एसपी आकाश पटेल द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!