Current Date

Chandauli News: ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे शराब; दो करोड़ 31 लाख की अवैध दारू जब्त, पंजाब से बिहार आ रही थी

|
Published on: 24 June 2026, 8:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— चंदौली की मुगलसराय कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पंजाब से बिहार जा रही दो करोड़ 31 लाख रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है. वाहन जांच के दौरान मंगलवार को क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की. इस दौरान मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसे बुधवार की दोपहर जेल भेज दिया गया.

बरामद शराब और तस्कर संग कोतवाली पुलिस —

जानकारी के अनुसार औद्योगिकनगर चौकी क्षेत्र के मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर मुगलसराय थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और एसओजी टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या (JK 02 BP 1812) को रोकने का प्रयास किया गया. चालक द्वारा वाहन को तेजी से भगाकर भागने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया गया. तलाशी के दौरान ट्रक में आलू की बोरियों की आड़ में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्राण्डों की कुल 925 पेटी में कुल लगभग 8222.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद समस्त शराब पर “For Sale in Punjab Only” अंकित पाया गया. पुलिस टीम ने इस दौरान एक चालक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी तस्कर मो.जबीर (52) पुत्र स्व. नाजीर हुसैन निवासी आस्तादमलाह बक्शी नगर जम्मू का निवासी है. जब्त शराब की खेप कुल 925 पेट जिसकी कीमत दो करोड़ 31 लाख रुपए आंकी गई है. कोतवाली पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!