Current Date

Chandauli News: नौगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 5 भैंसों की मौत; एक झुलसी, चार लाख का नुकसान

|
Published on: 28 August 2026, 2:35 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—नौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लेडहा में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बिजली की चपेट में आने से पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है. घटना के बाद पशुपालक परिवार में कोहराम मच गया. पशुपालक ने करीब चार लाख रूपये का नुकसान की बात कही है.

जानकारी के अनुसार, राम माड़ो गांव, थाना शहाबगंज निवासी जितेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, धर्मेंद्र पुत्र विक्रमा यादव और कौशल्या देवी रोज की तरह अपनी करीब 10 भैंसों को चराने के लिए नौगढ़ क्षेत्र के लेडहा गांव पहुंचे थे. बताया गया कि शाम करीब 5 बजे भैंस पानी वाले कीचड़ के पास बैठी थीं. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच की. पशुपालक जितेंद्र यादव ने बताया कि मृत भैंसों की अनुमानित कीमत करीब 4लाख रूपये है.

जितेंद्र यादव के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक मौके पर लेखपाल या कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा है. पशुपालक ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है.

पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!