चंदौली—खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर सर्विलांस टीम और विभिन्न थानों की पुलिस ने 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए. इनकी अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है.
सीईआईआर पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया. मंगलवार को पुलिस लाइन के नवीन सभागार में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए.
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 519 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.52 करोड़ रुपये है. मोबाइल बरामदगी में मुगलसराय, सकलडीहा, चंदौली, बबुरी, धानापुर, चकिया, सैयदराजा समेत जिले के विभिन्न थानों की टीमों का योगदान रहा.









