Current Date

Chandauli News: चंदौली में दारोगा की दबंगई, ताजियादार को थप्पड़ मारने का आरोप, SP कार्यालय में ग्रामीणों ने दी तहरीर

|
Published on: 19 June 2026, 4:19 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सदर कोतवाली में तैनात एक दरोगा गुरुवार को एक ताजियादार थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. क्षेत्र के माटीगांव में कर्बला की जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची सदर कोतवाली पुलिस पर ताजियादार से मारपीट के बाद थप्पड़ मारने का आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध ग्रामीणों ने गुरुवार को को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर मंगलवार को आयोजित पीस कमेटी की बैठक में माटीगांव के ताजियादार अरशद अली ने कर्बला की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी. शिकायत के बाद बुधवार को प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची. ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान बिना किसी विवाद के दरोगा ने ताजियादार के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें थप्पड़ मार दिया. मारपीट का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया. पीड़ित अरशद अली उर्फ गोलू का आरोप है कि दरोगा कमलेश सिंह पटेल ने बिना कोई पूछताछ किए उनका नाम लेकर बुलाया और कई थप्पड़ जड़ दिए.

घटना के बाद गांव में ग्रामीणों में नाराजगी है. गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच तथा आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने बताया प्रार्थना पत्र के बाद मामले की जांच कराई जा रही है. आरोप सही पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!