Current Date

Chandauli News: चंदौली में स्कॉर्पियो और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर: डायबर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, घर में मचा कोहराम

|
Published on: 12 July 2026, 5:39 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव के समीप शनिवार देर रात करीबी 11 बजे स्कॉर्पियो और टेम्पो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टेम्पो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ दोनों घायलों को टेम्पो से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां पहुंचाया.
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने टेम्पो चालक विनोद गोंड़ (38 वर्ष), निवासी नादी छावनी, को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजेश कन्नौजिया (50 वर्ष) का उपचार जारी है।
बताया गया कि विनोद गोंड़ शनिवार रात टेम्पो से धानापुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही राजेश कन्नौजिया भी सवार थे। सुरतापुर गांव के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टेम्पो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और दोनों उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला.

बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!