Current Date

DDU RPF कमांडेंट जेथिन बी.राज का तबादला: दिनेश सिंह तोमर DDU की संभालेंगे कमान, चर्चित कार्रवाइयों और सशक्त कार्यशैली के लिए जाने जाते थे जेतिन बी राज

|
Published on: 11 December 2025, 6:08 pm IST
Subscribe
ads

Report by jai tiwari —

नई दिल्ली/चंदौली। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीन आदेश के बाद दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) में अब RPF की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ डीएससी दिनेश सिंह तोमर संभालेंगे. डीडीयू नगर के कमांडेंट रहें जेथिन बी. राज का स्थानांतरण हो गया. DDU (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) रेल जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. वर्तमान में तोमर SECR के बिलासपुर (BSP) में वरिष्ठ डीएससी के रूप में कार्यरत थे.

कमांडेंट जेथिन बी. राज अगस्त 2023 में दक्षिण भारत के सलेम (Salem) से स्थानांतरित होकर चंदौली के DDU (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ) आए थे, जहां उन्होंने करीब दो वर्ष चार माह के प्रभावी कार्यकाल के दौरान कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की थीं. वे अपने कार्यकाल में कभी विवादों में नहीं रहे, बल्कि परिणाम आधारित कार्रवाई के लिए अलग पहचान बनाई.

कमांडेंट जेथिन बी. राज की फाइल फोटो—

शानदार कार्यकाल और चर्चित कार्रवाइयां—

रेलवे के पेंशन घोटाले में शामिल आरोपी युवराज सिंह को सलाखों के पीछे भेजने में निर्णायक भूमिका निभाई.
ट्रेन में हुए दो RPF सिपाहियों के हत्या के घटना का सफल अनावरण किया. इस प्रकरण में शामिल एक अपराधी का गाजीपुर में पूर्व एनकाउंटर हुआ था. रेल संपत्ति से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए स्क्रैप बेचने में गड़बड़ी करने वाले सेक्शन इंजीनियर को जेल भेजा. चंदौली जिले में शराब तस्करी पर रोक लगाने में जिला पुलिस के साथ मिलकर निर्णायक अभियान चलाया. तस्कर गिरोहों की कमर तोड़ने में RPF की टीम का नेतृत्व स्वयं किया.
वहीं, अभी तक DDU में तैनात वरिष्ठ डीएससी जेथिन बी. राज का तबादला कर उन्हें एनएफआर के लुमडिंग (LMG) भेजा गया है. उनके स्थानांतरण के बाद DDU–चंदौली सेक्शन की सुरक्षा की कमान एक बार फिर तोमर के हाथों में आ रही है. रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि दोनों अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थलों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना शीघ्र भेजें.

स्थानीय रेलवे एवं सुरक्षा सूत्रों का मानना है कि तोमर की वापसी से DDU–चंदौली सेक्शन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त, सक्रिय और परिणाममुखी होने की उम्मीद है.

अगला लेख

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित
error: Content is protected !!