Current Date

Chandauli News: शहर कांग्रेस कमेटी ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, काली मंदिर हादसे के मृतक परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग

|
Published on: 14 July 2026, 7:47 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर शहर कांग्रेस कमेटी, मुगलसराय ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में हाल ही में काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हुई दुर्घटना में मृतक बलदेव यादव के परिजनों को आर्थिक सहायता सहित नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई. कांग्रेसजनों ने मांग की कि काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान मृतक बलदेव यादव के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. इसके अलावा जीटी रोड मुगलसराय पर उत्तर और दक्षिण पटरी के बीच सब्जी मंडी क्षेत्र में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता खोलने की मांग की गई, जिससे स्कूल, अस्पताल और बाजार आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सके.

बाईट —अरुण द्विवेदी कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंदौली

ज्ञापन में जीटी रोड की दक्षिण पटरी पर स्टेशन गेट नंबर-1 से पुराने बस स्टैंड तक दुकानदारों को नियमानुसार दुकान आवंटित करने तथा अतिक्रमण हटाने के बाद गड्ढों को भरवाने की मांग भी उठाई गई.
इसके साथ ही कांग्रेस ने लाल बहादुर शास्त्री पार्क के पुनर्निर्माण और पार्क में उनकी प्रतिमा के सामने मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) बनाए जाने की भी मांग की. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

बृजेश गुप्ता अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय —
अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!