Current Date

Chandauli News: पूर्वांचल में नशे के सबसे बड़े नेटवर्क पर चंदौली पुलिस का प्रहार, 501 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: 1.25 करोड़ की खेप बरामद, P-7 न्यूज पर पढ़े जिले की सबसे बड़ी ब्रेकिंग

|
Published on: 24 June 2026, 9:10 am IST
Subscribe
ads

विशेष संवाददाता —

चंदौली—पूर्वांचल में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट को करारा झटका देते हुए चंदौली पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने 501.380 किलोग्राम अवैध गांजा की विशाल खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजा की कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान बिहार के रोहतास जिले के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा की खेप को ट्रक में लदे लोहे के एंगल और मसालों के बीच बेहद शातिर तरीके से छिपा रखा था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस और एसटीएफ की सटीक सूचना तथा रणनीतिक घेराबंदी ने पूरे नेटवर्क की योजना पर पानी फेर दिया। मंगलवार रात पराग डेयरी के पास कटरिया अंडरपास पर संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान टाटा अल्ट्रा ट्रक संख्या बीआर 24 जीडी 8352 को रोका गया। चालक और उसके साथी ने ट्रक में वैध सामान होने की बात कही, लेकिन जब पुलिस ने गहन तलाशी ली तो सामान के बीच छिपाकर रखी गई 20 बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर इसका वजन 501.380 किलोग्राम निकला। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के रोहतास जनपद निवासी सुरेंद्र सिंह यादव और राजकुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से ट्रक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा की खेप उड़ीसा के बौध जिले से खरीदी जाती थी और उसे वैध माल की आड़ में बिहार तथा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जाता था। इसके बाद वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी कई बार इसी तरीके से नशे की खेप पहुंचा चुके हैं। इस मामले में एसपी चंदौली आकाश पटेल ने बताया कि यह बरामदगी केवल एक खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूर्वांचल में सक्रिय एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां भी सामने आ सकती हैं। पूछताछ के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लायरों और खरीददारों की तलाश की जा रही है। चंदौली पुलिस की यह कार्रवाई को हाल के वर्षों में जनपद की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी में शामिल माना जा रहा है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले ऐसे संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बरामद गांजे की खेप और तस्करों संग पुलिस टीम —

मुकदमा दर्ज कर आरोपी भेजे गए जेल —

पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुगलसराय थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस और एसटीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई को पूर्वांचल में नशे के कारोबार की कमर तोड़ने वाली बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!