Current Date

Chandauli News: जौनपुर से चंदौली बारात में आए वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुईं दर्दनाक मौत: तिरगांवा बैरियर खुलने से आए दिन हादसे के शिकार हो रहे राहगीर

|
Published on: 22 June 2026, 4:37 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— बलुआ थाना क्षेत्र के तिरगांवा गांव के समीप सड़क पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई. आसपास के जुटे लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया. वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक वृद्ध की पहचान जौनपुर जिले के तराव गांव निवासी राजकुमार राम (72) पुत्र बरखु के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार जौनपुर से एक बारात बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर तिरगांवा आई थी. रविवार की देर रात करीब 10:30 बजे राजकुमार सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. इससे मौके पर ही मौत उनकी हो गई. घटना के दौरान कई अन्य वाहन ऊपर से गुजर गए. जिससे शव क्षत विक्षत हो गया. मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश करने का प्रयास जुट गई है. हादसे की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई है. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को सूचना दे दिया गया है सोमवार की सुबह परिजन थाने पहुंच गए थे. अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली के शहाबगंज में बड़ा हादसा: कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत, मचा कोहराम
error: Content is protected !!