Current Date

Chandauli News: चंदौली के कटरिया में ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत: ट्रक छोड़ चालक हुआ फरार, सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 27 April 2026, 6:03 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे रामनगर की ओर से आ रही ट्रक ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. वह अलीनगर थाना क्षेत्र के कुंडलिया गांव का निवासी थे. मृतक घर से रोज की भाती कटरिया स्थित साड़ी कारखाने में जा रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. वहीं चालक वाहन खड़ा कर भाग गया. पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जफरपुर चौकी पर उठा ले गई. कुंडलिया गांव निवासी नारद गौड़ भोलानाथ मौर्या पुत्र स्वर्गीय मलिक मौर्या (72) साड़ी के कारखाने में मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे.

वह सोमवार की सुबह घर से कारखाने के लिए निकले थे. रामनगर की ओर से आ रही एक ट्रक ने कटरिया बाजार के समीप साइकिल सवार भोलानाथ मौर्य को कुचल दिया. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक जेब से एक डायरी मिली. उसी पर लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क किया. तब पहचान हो पायी. इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन थाने पहुंच गए. अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया की मृतक के शव की पहचान हो गई है. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है.

अगला लेख

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli News: गोधना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: बारिश की आड़ में शर्मनाक हरकत, युवती से छेड़खानी का आरोप, सूचना मिलते ही हरकत में आई मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरोपी युवक को देर रात दबोचा

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Chandauli Crime: रक्षाबंधन के दिन मायके गई पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा पति, विवाद ने बदला रंग! क्षुब्ध होकर खाया जहर, मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
error: Content is protected !!