Current Date

Chandauli News: वर्दी में दिखी ईमानदारी की मिसाल: चंदौली पुलिस के जवान सतेन्द्र-धीरेन्द्र ने सड़क पर मिली 30 हजार की मोबाइल आयुषी को लौटाई

|
Published on: 3 September 2026, 8:59 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सड़क पर पड़ी करीब 30 हजार रुपये कीमत की महंगी मोबाइल मिलने के बाद भी पुलिसकर्मियों की नीयत नहीं डगमगाई. मोबाइल को सुरक्षित रखने के बाद उसमें उपलब्ध आधार कार्ड से संबंधित जानकारी के जरिए उसके मालिक का पता लगाया और मोबाइल सकुशल वापस लौटा दी.

अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली जंसो की मड़ई निवासी आयुषी राज की मोबाइल बुधवार को चंदौली के स्टेट हाईवे पर कहीं गिर गई थी. मोबाइल गुम होने से वह काफी परेशान थी. इसी दौरान स्टेट हाईवे से गुजर रहे पुलिसकर्मी सतेन्द्र यादव और धीरेन्द्र यादव की नजर सड़क पर पड़ी मोबाइल पर पड़ी. दोनों पुलिसकर्मियों ने मोबाइल उठाकर सुरक्षित रखा. मोबाइल की जांच करने पर आधार कार्ड से संबंधित जानकारी मिली. इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने मोबाइल की वास्तविक मालिक आयुषी से संपर्क किया और पहचान सुनिश्चित करने के बाद मोबाइल उसे सौंप दी

करीब 30 हजार रुपये कीमत की मोबाइल वापस मिलते ही आयुषी के चेहरे पर खुशी खिल उठी. उसने सतेन्द्र यादव और धीरेन्द्र यादव समेत चंदौली पुलिस के प्रति आभार जताया.आयुषी ने कहा कि आज के समय में किसी की कीमती वस्तु मिलने के बाद उसे ईमानदारी से उसके मालिक तक पहुंचाने वाले लोग कम हैं. पुलिसकर्मियों ने मानवता और ईमानदारी का परिचय देते हुए उसकी खोई मोबाइल वापस कराई है.

पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने भी जमकर प्रशंसा की. लोगों का कहना है कि वर्दी के साथ ईमानदारी और संवेदनशीलता का यह चेहरा पुलिस के प्रति आमजन के विश्वास को और मजबूत करता है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!