Current Date

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

|
Published on: 16 July 2026, 6:29 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सदर कोतवाली क्षेत्र में विकास भवन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में में तेज रफ्तार हाईवा पीछे से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और NHAI की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद हाइवा में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के कारण कुछ समय तक NH-19 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और NHAI की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारु कराया.  मंगलवार की देर रात को भी इसी तरह का हादसा हुआ था. लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि हाईवे पर खड़े भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!