Current Date

Chandauli News: वाराणसी के बाद चंदौली में भी मिला संदिग्ध कोडिंग सिरप, रौना गांव के गंदे नाले में 10 पेटियां मिलने से मचा हड़कंप

|
Published on: 23 July 2026, 5:11 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कोडिंग सिरप मिलने की घटना के बाद अब चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में भी करीब 10 पेटी संदिग्ध कोडिंग सिरप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर गंदे नाले के पास धान की रोपाई कर रहे मजदूरों की नजर नाले में बोरे में रखकर फेंकी गई पेटियों पर पड़ी. पास जाकर देखने पर पेटियों में बड़ी मात्रा में कोडिंग सिरप रखा मिला.  इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने कार्रवाई के डर से कोडिंग सिरप की पेटियां नाले में फेंक दी होंगी. वाराणसी के बाद चंदौली में भी इस तरह बड़ी मात्रा में कोडिंग सिरप मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने दे दी. मौके पर पुलिस पहुंच यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिरप किसका है, इसे यहां कौन फेंककर गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!