Current Date

Chandauli News: चंदौली में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म का आरोप: चचेरा भाई ने पारिवारिक रिश्ते को किया कलंकित, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

|
Published on: 15 June 2026, 3:44 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अस्पताल में काम करने गई थीं, जबकि उनके पति मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे. घर पर उनकी बेटी अकेली थी. आरोप है कि इसी दौरान रिश्ते में चचेरे भाई लगने वाला युवक घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अलीनगर थाने में तहरीर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अलीनगर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!