Current Date

Chandauli News: गोमांस तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, घर के पास से पुलिस ने दबोचा: 20 जून की छापेमारी के बाद से चल रहा था फरार

|
Published on: 10 July 2026, 7:31 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। मुगलसराय थाना पुलिस ने गोमांस तस्करी और गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास गौसिया मस्जिद के निकट से दबोच लिया। उसके कब्जे से 11,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 जून को ग्राम सतपोखरी में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 70 किलो 760 ग्राम संदिग्ध गोवंशीय मांस, गोमांस काटने में प्रयुक्त चापड़, तीन चाकू, दो रेती समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। उस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मोहम्मद सैफ और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में थाना मुगलसराय में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी मोहम्मद सैफ (19), पुत्र मोहम्मद इकबाल, निवासी सतपोखरी, थाना मुगलसराय को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 11,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!