Current Date

चंदौली जिले से सामने आई शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाली वीडियो, पढ़ाई की जगह बच्चों से ढुलवाई जा रही थी निर्माण सामग्री. P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 25 April 2026, 3:11 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— चिलचिलाती धूप में जहां एक ओर सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को स्कूल से जोड़ने और बेहतर सुविधाएं देने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कंपोजिट विद्यालय रूपेठा से सामने आए एक वीडियो ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल में मरम्मत कार्य के दौरान बच्चों से बालू, ईंट और अन्य निर्माण सामग्री ढुलवाने का वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

वायरल वीडियो में निर्माण सामग्री ढ़ोते बच्चे —

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मासूम बच्चे तेज धूप में निर्माण सामग्री ढोते नजर आ रहे हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों से इस तरह का काम कराना न सिर्फ शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि उनके स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।
वहीं, इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने सफाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में बालू पड़ा था, जिसे हटवाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक-दो बच्चों की तस्वीर वीडियो में आ गई है।

बीएसए ने दिए जांच के आदेश-

बीएसए ने दिए जांच के आदेश मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए चंदौली सचिन कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

अगला लेख

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: महिला की मौत के बाद अवंतिका हॉस्पिटल पर गिरी गाज, SDM ने किया सीज; बेसमेंट में चल रहा था अस्पताल, सर्जन नदारद

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli News: विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी! एक दरोगा सस्पेंड, 3 के खिलाफ जांच—एसपी आकाश पटेल का सख्त एक्शन

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli Crime: जहां भी छिपोगे, चंदौली पुलिस ढूंढ निकालेगी! 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी POCSO आरोपी अरबाज नट गिरफ्तार, दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: धीना थाने पर एसपी आकाश पटेल का अचानक धावा! व्यवस्थाओं की खुली पोल, लापरवाही पर फटकार; दिए कड़े निर्देश

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! देर रात मुठभेड़ के बाद अब चंडीगढ़ से 50 हजार का इनामी दबोचा

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान

Chandauli News: पड़ाव में ‘आग उगलती बुलेट’ पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस का शिकंजा, रात 1 बजे सड़कों पर गूंज रही थी गोली की आवाज, 15 हजार का ठोका चालान
error: Content is protected !!