Current Date

Chandauli News: लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के 600 बच्चों ने राष्ट्रपति, PM और जवानों को भेजी राखी, देशभक्ति के रंग में रंगा रक्षा बंधन

|
Published on: 27 August 2026, 9:52 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—रक्षा बंधन के पर्व को लेकर भारतीय डाक विभाग की ओर से चंदौली जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.

अभियान के दौरान बच्चों ने डाक विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए ‘स्पेशल राखी लिफाफे’ के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारतीय सेना के जवानों, पैरामिलिट्री फोर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के लिए राखियां भेजीं. बच्चों ने राखियों के साथ अपने बधाई संदेश और मन की बात भी लिखकर भेजी.

राखी भेजने के दौरान बच्चों में भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के जवानों के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना साफ नजर आई. छात्र-छात्राओं ने जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके त्याग, सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान को नमन किया.

इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग की ओर से चंदौली के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दिनेश तिवारी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक संजय कुमार यादव, प्रबंध कमेटी के सदस्य दिवेश कुमार यादव, निकेतन यादव और प्रधानाचार्य बिंदु प्रकाश सिंह सहित विद्यालय के शैक्षिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुंतल सिंह, सिंपी कौर, अनीता सिंह, पलक जायसवाल, राजेश सिंह, अभिषेक मुखर्जी, श्रवण वर्मा, अनुराग सिंह, बीनू सिंह, नम्रता सिंह, मिलन यादव, ममता जायसवाल, फिरोज अहमद, अभय सिंह, श्वेता अग्रहरि, द्रविण, खुशबू पटेल, विजय कुमार सिंह और मीना मिश्रा समेत विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार यादव ने बच्चों के उत्साह और सेना एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के प्रति सम्मान भाव की सराहना की। उन्होंने डाक विभाग की इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, सेवा, कर्तव्य और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं.

उन्होंने बच्चों को भारतीय सेना, पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के प्रति हमेशा सम्मान एवं आभार का भाव रखने के लिए प्रेरित किया.

अगला लेख

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे; दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर डॉ. विनय तिवारी का संदेश—बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा जरूरी, उन्हें सीखना सिखाना
error: Content is protected !!