Current Date

Chandauli News: मां की गोद से दूर हुई 10 माह की मासूम, चकिया कोतवाली पुलिस बनी सहारा; सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

|
Published on: 28 August 2026, 1:55 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—ऑटो बदलते समय अपनी मां से बिछड़ी 10 माह की मासूम बच्ची को चकिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया. बच्ची के मिलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई. परिवार ने चकिया कोतवाल संजय सिंह और टीम का आभार जताया.

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी 10 महीना की दूध मही बच्ची राधा और चार अन्य बच्चों के साथ अपने मायके अदलहाट जाने के लिए गोधना मोड़ अलीनगर से ऑटो में सवार हुई थीं. सफर के दौरान मासूम राधा को उसकी बड़ी बहन पार्वती ने गोद में ले रखा था.

सिकंदरपुर मोड पर ऑटो बदलते समय बच्ची मां से बिछड़ गई. बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो प्रभारी निरीक्षक चकिया संजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया और बच्ची की तलाश के लिए सघन जांच अभियान शुरू कराया.

रिश्तेदार के घर पहुंच गई थी मासूम —

पुलिस की जांच और तत्परता से पता चला कि बच्ची गलती से बिकसी थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर क्षेत्र पहुंच गई थी। बताया गया कि बच्ची को लेकर संबंधित महिला अपने रिश्तेदार के घर पचोखर बबुरी जाने के लिए ऑटो से निकली थी.

चकिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. आवश्यक लिखापढ़ी पूरी करने के बाद बच्ची को उसकी मां और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

मासूम को सुरक्षित पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. परिजनों ने चकिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया.

बच्ची को बरामद करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह कोतवाली चकिया, उपनिरीक्षक अमित मिश्रा,उपनिरीक्षक सुनील कुमार, महिला उप निरीक्षक खुशबू यादव, हेड कांस्टेबल सूरज कुमार, महिला कांस्टेबल कृति द्विवेदी.

अगला लेख

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
error: Content is protected !!