Current Date

चंदौली DM साहब मुग़लसराय ईओ–कोतवाली पुलिस की अदावत और खींचतान में आमजन बेहाल, कड़ाके की ठंड में राहगीरों के लिए नहीं जल रहा अलाव

|
Published on: 8 January 2026, 8:33 am IST
Subscribe

चंदौली— कड़ाके की ठंड के बीच मुगलसराय में प्रशासनिक आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चकिया पुलिस विकेट के आसपास वर्षों से जलने वाला सार्वजनिक अलाव इस बार नहीं जल पाया है. हाड़ कंपाने वाली ठंड में राहगीर, मजदूर और स्थानीय लोग ठिठुरने को मजबूर हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष नगर पालिका की ओर से इस स्थान पर अलाव की व्यवस्था की जाती रही है, लेकिन इस बार नगर पालिका ईओ और पुलिस के बीच चले आ रहे विवाद के कारण लकड़ी की आपूर्ति नहीं कराई जा रही है. आरोप है कि ईओ की मनमानी के चलते नगर पालिका कर्मचारी भी अलाव जलाने से परहेज कर रहे हैं.बताया जा रहा है कि बीते 15 अक्टूबर को मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी. इसके बाद से दोनों विभागों के बीच दूरियां बढ़ गईं. इसी अदावत का असर अब सार्वजनिक व्यवस्थाओं पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है.

चकिया तिहारे पर खुद लकड़ी की वेवस्था कर अलाव जला रहें राहगीर—

कड़ाके की ठंड में अलाव न जलने से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह-शाम आने-जाने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और दुकानदारों को हो रही है. लोग ठंड से बचने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं और जिला प्रशासन व नगर पालिका के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह जनता के पैसे से होने वाली व्यवस्था है, लेकिन आपसी विवाद के चलते अधिकारी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहे हैं. लोगों ने चंदौली जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर तत्काल अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है.अब सवाल यह है कि ईओ और पुलिस के बीच की खींचतान में आखिर आम जनता को कब तक ठंड में ठिठुरना पड़ेगा. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जन आक्रोश और बढ़ सकता है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!