चंदौली—जिले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधियों के खिलाफ सैयदराजा पुलिस ने अगस्त माह में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, अगस्त महीने में थाना सैयदराजा की टीम ने कल आधा दर्जन वंचित और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो अपराधी 50-50 हज़ार के और चार अपराधी 25-25 हज़ार रुपए के इनामी बताए जा रहे हैं. लगातार हो रही इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी से सैयदराजा पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है. पुलिस टीम ने जिले से बाहर तक दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में दुकान से दबोचा गया 50 हजार का इनामी —
इसी कड़ी में सैयदराजा पुलिस ने गोवध के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त एवं वाहन स्वामी रमेश मौर्या को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार थाना सैयदराजा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 55/2025, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई के दौरान वाहन संख्या DL 1 VA 9062 बरामद किया गया था. इस मामले में वाहन स्वामी रमेश मौर्या लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था.
डीडीएम मार्केट से गिरफ्तारी —
उच्चाधिकारियों के निर्देशन और थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 अगस्त 2026 को दिल्ली पहुंचकर वांछित इनामी अभियुक्त रमेश मौर्या को उसकी दुकान ‘विनय टूल एण्ड ट्रैवेल्स’, शॉप नंबर-01, डीडीएम मार्केट, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी रमेश मौर्या पुत्र स्व. छोटेलाल मौर्या, निवासी जी-34, दिलशाद कॉलोनी, थाना सीमापुरी, जिला शाहदरा, पूर्वी दिल्ली है। पुलिस के मुताबिक वह बरामद वाहन DL 1 VA 9062 का पंजीकृत स्वामी है.
सैयदराजा पुलिस की टीम ने की कार्रवाई —
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गयाप्रसाद, कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल रतन गौड़ और कांस्टेबल अमित गुप्ता शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अगस्त माह में छह इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को सैयदराजा पुलिस की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।









