Current Date

Chandauli Crime: चोरी पर चौकी इंचार्ज निलंबित, लेकिन सदर कोतवाल पर सवाल बरकरार: 24 घंटे में दो वाहन चोरी, जिला अस्पताल से फिर बाइक ले उड़े चोर, घटना का बयान देने में कतराते हैं कोतवाल

|
Published on: 8 July 2026, 5:08 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— सदर कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेने और अपराध नियंत्रण में लापरवाही पाए जाने पर कस्बा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया, लेकिन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच सदर कोतवाल की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।मंगलवार को दिनदहाड़े जिला अस्पताल परिसर से चोरों ने एक बाइक पार कर दी। इसके कुछ ही घंटे बाद चंदौली कस्बे में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी भी चोरी हो गई। 24 घंटे के भीतर सदर कोतवाली क्षेत्र में दो वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर से आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रभावी रोकथाम नहीं हो पा रही है। सूत्रों का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे और रोकथाम को लेकर थाना प्रभारी के द्वारा अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी कारण चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपराध समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान लगातार वाहन चोरी रोकने में असफल रहने पर कस्बा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा तीन थाना प्रभारियों को हटाया गया, 23 पुलिसकर्मियों को दंडित किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
हालांकि चौकी प्रभारी पर कार्रवाई के बावजूद लोगों का सवाल है कि जब सदर कोतवाली क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी हो रही है तो इसकी जवाबदेही केवल चौकी प्रभारी तक ही सीमित क्यों रहे। लोगों का कहना है कि थाना स्तर पर प्रभावी निगरानी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए बिना वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा।

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में संगठित अपराध, गोवंश तस्करी, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर भी विशेष जोर देते हुए सभी थाना प्रभारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!