Current Date

Chandauli Crime: बुलेट सवार मनबढ़ों का चौराहे पर तांडव, पिकअप चालक को पीटा: चहनिया चौराहे पर बीच सड़क मारपीट, पिस्टल लहराने की भी चर्चा दहशत में भागे लोग पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

|
Published on: 10 July 2026, 6:07 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। चहनिया कस्बे में बेलगाम हो चुके बुलेट सवार युवकों की मनबढ़ई से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह चहनिया चौराहे पर तीन बुलेट सवार युवकों ने बीच सड़क पिकअप चालक को रोककर उसकी पिटाई कर दी। चालक को बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति से भी मारपीट की गई। घटना के दौरान पिस्टल लहराने की चर्चा से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सकलडीहा की ओर से आ रही एक पिकअप जैसे ही चहनिया चौराहे पर पहुंची, पहले से मौजूद तीन बुलेट सवार युवकों ने चालक को रोक लिया। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। बीच सड़क दबंगों ने चालक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को भी नहीं बख्शा गया। घटना के दौरान राहगीरों और दुकानदारों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। घटना के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव और खंडवारी ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े चौराहे पर इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो बाजार में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। करीब 15 दिन पहले भी एक स्वर्ण व्यापारी के साथ मारपीट और असलहा दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया था, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी का परिणाम है कि मनबढ़ युवकों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लगातार हो रही घटनाओं से चहनिया कस्बे में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर लगाए हुए हैं।

पिकअप सवार को पीटते सीसीटीवी में कैद हुए बुलेट सवार दबंग —
अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!