Current Date

Chandauli Crime: मुगलसराय में डेढ़ वर्षीय मासूम लापता, थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक घंटे में अमोघपुर से सकुशल बरामद

|
Published on: 21 July 2026, 4:31 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कटरा में सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार आई एक महिला का डेढ़ वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया. सूचना मिलते ही डायल-112 और मुगलसराय कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्चे को अमोघपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार, कठौरी गांव निवासी सनी लाल बिंद की पत्नी सोनी अपने तीन बच्चों श्रेयांश, सिद्धांत और डेढ़ वर्षीय देवांश को लेकर मोबाइल खरीदने लाल बहादुर शास्त्री कटरा आई थीं. उन्होंने एक बंद दुकान के पास ठेले पर बच्चों को सुलाकर मोबाइल खरीदने चली गईं. करीब आधे घंटे बाद लौटने पर सबसे छोटा बेटा देवांश वहां नहीं मिला.

मासूम के गायब होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर डायल-112 और मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की. पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया और करीब एक घंटे बाद अमोघपुर गांव के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और मुगलसराय पुलिस का आभार व्यक्त किया —

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि किसी नशेड़ी व्यक्ति द्वारा बच्चे को अपने साथ ले जाया गया था. पुलिस ने अमोघपुर क्षेत्र से बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!