चंदौली—सैयदराजा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोवध के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी चंद्रशेखर राजभर (26) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे पंचफेड़वा-अलीनगर क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पऱ मुखबिर की सूचना पर दबोचा.
पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2025 को जेठमलपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान गोवंश लदी टाटा इंट्रा पिकअप पकड़ी गई थी. वाहन से आठ गोवंश बरामद हुए थे, जबकि चालक समेत दो लोग अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गए थे. इसी मामले में चंद्रशेखर फ़रार था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
गिरफ्तार आरोपित बेला गांव, थाना चोलापुर, वाराणसी का निवासी है. कार्रवाई थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र और स्वाट टीम प्रभारी राम जन्म यादव, मुख्य आरक्षी राणा प्रताप सिंह, रामानंद यादव, आशुतोष सिंह, सतीश सिंह, दीपक मिश्रा तथा आरक्षी अमित सिंह और महेश कुमार शामिल रहे.









