Current Date

Chandauli Crime: चलती बाइक रोककर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार; 3 तमंचे, 6 कारतूस और लूटी सोने की चेन बरामद

|
Published on: 28 August 2026, 11:11 am IST
Subscribe
ads

चंदौली —अलीनगर थाना क्षेत्र में राहगीर को रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. अलीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, तीन तमंचे, छह कारतूस, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पकड़े गए आरोपियों में कई के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है.

हाईवे पर बाइक रोककर की थी लूट —

पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे मुगलसराय-सैयदराजा मार्ग पर गल्लामंडी क्षेत्र के पास रवि कुमार जायसवाल निवासी गल्लामंडी ईंट भट्ठा, थाना मुगलसराय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से जा रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने मोटरसाइकिल से उनकी कार का पीछा किया और रास्ते में बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया. आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे के बल पर उन्हें धमकाया और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले में अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

भागने की फिराक में थे, पुलिस ने घेरकर दबोचा —

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. 28 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना से जुड़े बदमाश किसी दूसरी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में सकलडीहा की ओर जा रहे हैं.

सूचना पर अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने तारापुर/आलमपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश भागने लगे. पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. इसी दौरान एक बदमाश बाइक से गिरकर घायल भी हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर मुगलसराय-सैयदराजा हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी लूट के बाद सोने की चेन को अपने गांव के पास बाइक खड़ी कर एक मकान में छिपाकर रखते थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार दुबे पुत्र राधेन्द्र दुबे, निवासी जुमुआवां, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 26 व अमन गिरी पुत्र संतोष गिरी, निवासी बरनियाव, थाना धीना, जनपद चंदौली, उम्र करीब 25, कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकृपण मिश्रा, निवासी अमाधुपुर (तीनमोकम), थाना धानापुर, जनपद चंदौली, उम्र करीब 30 वर्ष, विनोद सिंह पुत्र स्व. रामजनम सिंह, निवासी बरनियाव, थाना धीना, जनपद चंदौली, उम्र करीब 45 बताया गया.

    तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद —

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की चेन, तीन तमंचे, छह कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसके अलावा घटना में प्रयुक्त टीवीएस रोनिन बाइक और बजाज पल्सर बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है.

    पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे —

    पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा के खिलाफ धानापुर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विनोद सिंह के खिलाफ भी हत्या, मारपीट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज बताए गए हैं. अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस की इस कार्रवाई को अलीनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना के खुलासे के साथ अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

    अगला लेख

    Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

    Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

    Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

    Chandauli News: 101 चेहरों पर लौटी खोए मोबाइल की ‘खुशी’, चंदौली पुलिस ने बरामद किए 31 लाख के मोबाइल; अपनों के हाथ फिर पहुंचे फोन

    Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

    Chandauli Crime: सरेहुआ खुर्द में बल्ली से लटका मिला युवक का शव, पैर जमीन से छू रहे थे; आत्महत्या पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रात में भाई से हुआ था विवाद

    Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    Chandauli Crime: सैयदराजा पुलिस और क्राइम ब्रांच का धमाका, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

    Chandauli News: सैयदराजा में बड़ा हादसा: 20 फीट लंबी पाइप ने छू लिया 11 हजार वोल्ट का तार, करंट की चपेट में आए चार लोग; अस्पताल पहुंचते ही मिस्त्री पिंटू ने तोड़ा दम

    Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार

    Chandauli News: बदमाशों के बाद शराब तस्करों पर भी वार: शराब तस्करी पर ‘एक्शन’ का मिला रिवार्ड, अशोक कुमार मिश्रा समेत रेलवे पुलिस टीम को 10 हजार का नगद पुरस्कार
    error: Content is protected !!