Current Date

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

|
Published on: 17 July 2026, 4:32 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार की देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भैंस और ट्रैक्टर चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है. लगातार हो रही चोरियों से जहां पशुपालक और किसान चिंतित हैं, वहीं रात्रिकालीन पुलिस गश्त की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं.

इलिया थाना क्षेत्र में फिर हुई भैंस चोरी

इलिया थाना क्षेत्र के सिंहर गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने पशुपालक नंदू पटेल की भैंस चोरी कर ली. शुक्रवार सुबह जब पशुपालक की नींद खुली तो भैंस गायब मिली. इसके बाद तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें इलिया क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से पशुपालकों में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इस संबंध में चकिया क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया मौके पर पुलिस मौका मुहाना किया है. मामला दर्ज जांच पड़ताल की जा रही है. जल्दी चोर पकड़े जाएंगे.

बलुआ में घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी

उधर, बलुआ थाना क्षेत्र के मटियरा गांव में भी गुरुवार रात चोरों ने किसान कमलेश यादव के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर लिया. सुबह ट्रैक्टर गायब मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए. घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. इस संबंध में सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया मौके पर बलुआ पुलिस पहुंची है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. एक ही रात जिले के दो थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस गश्त का असर दिखाई नहीं दे रहा. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!