Current Date

Chandauli Crime: चंदौली के महेवा में युवक की मिली लाश : गला रेतकर हत्या किया आशंका, मौके पर पहुंचे एएसपी 

|
Published on: 25 June 2026, 3:21 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंवा ग्राम सभा में उस समय हड़कंप मच गया जब नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एएसपी आनंद चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी (सीओ) मुगलसराय अरुण कुमार सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ मृतक की पहचान और घटना के खुलासे के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli Crime: चंदौली में बेखौफ चोर: इलिया में भैंस तो बलुआ में ट्रैक्टर चोरी, रात्रि पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली में फिर दर्दनाक हादसा: खड़ी ट्रेलर से भिड़ा हाईवा, चालक की मौके पर मौत, दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: चंदौली नहर में डूबा युवक, तलाश जारी; शराब पीने का था आदी, लोकल गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही खोज

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: शहाबगंज ब्लॉक परिसर से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस पूछताछ के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli News: बलदेव यादव के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूट और छिनैती के बाद भैंस चोरी का गैंग हुआ सक्रिय: लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों की बढ़ी चिंता, DM से आप नेता ने लगाई गुहार
error: Content is protected !!