Current Date

Chandauli Crime: छोटू सराय जहर कांड: पति समेत 6 पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, विवाहिता को जबरन जहर पिलाने का आरोप, शादी के दो साल बाद दर्दनाक अंत P7 न्यूज़ पर पढ़े पुरी खबर

|
Published on: 22 July 2026, 8:35 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जहर देकर हत्या करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतका के भाई ने प्रार्थना पत्र में बताया की बहन सपना की शादी 10 अक्टूबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से मुगलसराय क्षेत्र के सरायछोटू निवासी अजय उर्फ गोलू के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर रामवृक्ष यादव, ननद सरिता यादव, रीपू यादव, देवा यादव तथा अभिषेक उर्फ मन्टू दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे. जून 2026 में विवाहिता ने पहली बार अपने मायके वालों को दो वर्षों से हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने उसे मायके बुला लिया, लेकिन ससुराल पक्ष के समझाने पर दोबारा विदा कर दिया गया. आरोप है कि इसके बाद भी दहेज के लिए उत्पीड़न जारी रहा. पीड़िता के पिता ने कथित रूप से ट्रैक्टर बेचकर एक लाख ससुराल पक्ष को दिए, इसके बावजूद प्रताड़ना नहीं रुकी.

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति अजय उर्फ गोलू का किसी अन्य युवती से संबंध था और वह विवाहिता के गहने लेकर मुंबई चला गया. वहां से उसने दूसरी शादी करने की बात कहकर धमकी भी दी. इसके बाद 19 जुलाई 2026 को आरोप है कि विवाहिता को जबरन जहर पिला दिया गया. गंभीर हालत में उसे पहले चंदौली और फिर वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.

मृतका के भाई की तहरीर पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने पति सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस दौरान थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!