Current Date

Chandauli Crime : शहाबगंज के केराडीह गांव में अधेड़ ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 17 July 2026, 6:49 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति ने खेत के पास आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, विशुन (57) पुत्र स्व. सरजू विश्वकर्मा, निवासी ग्राम केराडीह, ने अपने खेत के पास स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करने पहुंचे तो उनका शव पेड़ से लटका मिला. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

मृतक के परिजनों ने पुलिस से बताया कि विशुन शराब पीने के आदी थे. इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था. परिजनों का अनुमान है कि पारिवारिक विवाद से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!