Current Date

चहनियाँ चौराहे पर युवक का शव रखकर किया जाम: पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे, कल ट्रैक्टर से दबाकर हुई थी युवक की मौत

|
Published on: 27 December 2025, 10:53 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के भगवानपुर में कल देर शाम ट्रैक्टर से दबाकर एक युवक की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान आनंद यादव (26) भगवानपुर के रूप में हुई थी. घटना तब हुई थी ज़ब युवक धान की नपाई कर लौट रहा था. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने लाई, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था.

चहनियां चौराहे पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते युवक –

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव एंबुलेंस से परिजन लेकर अपने गांव जा रहे थे, तभी चहनिया चौराहे के पास कुछ लोगों ने शव सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा के साथ जाम लगाने का प्रयास किया. नारेबाजी कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या हुई है. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग हट गए थे. इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने मामले को दुर्घटना बताया है. शराब के नशे में युवक धुत था और ट्रैक्टर की चपेट पर आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. वह भी जल्द पकड़ा जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!