Current Date

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, गले में गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका, अलीनगर पुलिस पहचान में जुटी

|
Published on: 5 November 2025, 3:26 am IST
Subscribe
ads

चंदौली: अलीनगर थाना क्षेत्र के मड़ई (झंडापुर) गांव के नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है. शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर में गले पर गंभीर चोट के निशान होने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है.

जानकारी के अनुसार बुधवार क़ी सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे एक शव देखा. सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला. मृतक युवक शर्ट, बनियान और पैंट पहना हुआ है. मृतक क़ी उम्र करीब 22 साल बताई गई. पुलिस ने आसपास के गांव से जुटे करीब सैकड़ो ग्रामीणों से पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई.

अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया हैं. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है. गर्दन पर मौजूद चोट के निशानों के कारण हत्या की आशंका को नकारा नहीं जा सकता, बाकी अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!