Current Date

नीलगाय से टकराई बाइक: चकिया के लेहरा खास गांव निवासी युवक की मौत, मां को अस्पताल छोड़कर आ रहा था घर

|
Published on: 16 December 2025, 4:59 am IST
Subscribe

चंदौली/मिर्ज़ापुर—जमालपुर थाना क्षेत्र औयिनवा गांव के समीप देर रात एक बाइक से नीलगाय टकरा गयी. इस हादसे में (32) वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. देर रात राहगीर और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय डवक चौकी को दी. युवक के जेब से मिले पहचान पत्र के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. सूचना पर रोते-बिलखते परिजन चौकी पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शहाबगंज थाना क्षेत्र के लेहरा खास गांव निवासी नीरज उर्फ लवकुश (32) अपनी मामी को अस्पताल देखने के लिए अपनी मां के साथ मिर्ज़ापुर के चुनार गए हुए थे. मां को अस्पताल छोड़कर नीरज बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान औयिनवा-सरैया गांव के बीच सामने अचानक एक नील गाय आ गयी. बाइक की रफ्तार तेज होने से वो बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाएं जिससे बाइक नीलगाय से टकरा गई. जोरदार टक्कर होने के कारण बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि नीरज ट्रक चलाते थे. दो भाइयों में सबसे बड़े थे. नीरज को डेढ़ साल का एक बेटा भी है. पत्नी सहित बच्चे सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. जमालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया की देर रात शव क़ो कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!