Current Date

चंदौली पुलिस की टप्पेबाजी मामलों में अबतक की बड़ी सफलता: चकिया में सर्राफा कारोबारी से 16 लाख टप्पेबाजी 12 घंटे में खुलासा; अन्तर्राज्यीय घुमन्तू गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी धराया

|
Published on: 26 April 2026, 6:29 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये की टप्पेबाजी के मामले का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. इस प्रकरण में अन्तर्राज्यीय घुमन्तू गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 15.80 लाख रुपये नकदी बरामद किया है. गिरोह के सदस्य सपेरे का भेष बनाकर चकिया बरहुआ स्थित शशि ज्वेलर्स के संचालक व व्यापारी शशि प्रकाश वर्मा के पास पहुंचे. उन्होंने नकली सोने की “गुरिया” को असली बताते हुए दावा किया कि यह उन्हें उड़ीसा की किसी खदान में मिली है. सस्ते में असली सोना मिलने के लालच में व्यापारी ने घर और बैंक में जमा रकम जुटाकर करीब 16 लाख रुपये में गुरिया खरीद ली. बाद में जब व्यापारी ने सोने की जांच कराई तो वह नकली निकली. ठगी का एहसास होते ही व्यापारी ने तत्काल चकिया कोतवाली में सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी और सर्विलांस की मदद से 12 घंटे के भीतर आरोपियों को चकिया क्षेत्र के बेलावर पिछवाड़ी पहाड़ी से धर दबोचा. आरोपियों की पहचान गोविंद प्रधान, पुत्र उमाकांत निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर उडीसा, विष्णु प्रधान पुत्र सारंग प्रधान निवासी उपरोक्त, दुखबन्धु पटरा पुत्र खण्डुराई पटरा निवासी दनकारीशाही टमका फारेस्ट ब्लाक कैार धनकारीसाही जजापुर उडीसा, सन्तोषी प्रधान पत्नी तपन प्रधान निवासी दसमनिया जजापुर उडीसा, कंचन प्रधान पत्नी विष्णु प्रधान निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर उड़ीसा, सन्तोषी प्रधान पत्नी पुरूषोत्तम प्रधान निवासी निवासी दसमनिया जजापुर उडीसा और बोधई प्रधान पुत्र सेन्डो प्रधान निवासी वारागाडिया कोलिंग नगर जजापुर उडीसा के रूप में हुई. गिरफ्तार सभी ठगों की अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस कर रही है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार गिरोह अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है. पूरे मामले का खुलासा रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में किया गया प्रेसवार्ता के दौरान किया गया. गिरफ्तार करने वाली टीम में चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी आशीष मिश्रा, उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडे, उप निरीक्षक हरेंद्र यादव, महिला उप निरीक्षक खुशबू यादव, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. चकिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को जनपद में टप्पेबाजी के मामलों में अब तक की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल

Chandauli Crime: केशवपुर में चोरों का धावा, रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लाखों की चोरी, नकदी-जेवर लेकर फरार हुए चोर, सदर कोतवाली की रात्रि गश्त की खुली पोल
error: Content is protected !!