Current Date

मिर्जापुर पुलिस का बड़ा खुलासा: शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चंदौली का वाहन चोर सहित 5 गिरफ्तार; 9 चोरी की बाइक, 11 मोबाइल और तमंचा बरामद

|
Published on: 19 July 2026, 1:47 pm IST
Subscribe
ads

मिर्ज़ापुर—जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनार पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 चोरी की मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है.

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा एवं क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने 18 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर स्थित ‘बेवकूफ चाय’ की दुकान के पास से आरोपियों को दबोच लिया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल बिन्द (मीरजापुर), विकास बिन्द (अलीनगर, चंदौली), चन्द्रमा उर्फ बाबू (मीरजापुर), गुलशन कुमार (मीरजापुर) लोकनाथ उर्फ लोकू (मीरजापुर) पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करता था. चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें छिपा दिया जाता था और बाद में बेचकर आपस में पैसे बांट लिए जाते थे. इसी रकम से वे अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते थे.

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे —

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों, विशेषकर विशाल बिन्द, पर चंदौली, मीरजापुर, वाराणसी, सोनभद्र और भदोही समेत कई जिलों में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!